Balod Drain Pollution : दल्लीराजहरा के कई वार्डों में दूषित पानी से स्वास्थ्य संकट
Balod Drain Pollution : बालोद जिले से संवाददाता राजेश साहू की रिपोर्ट के अनुसार, बालोद में गंदे नालों से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। दल्लीराजहरा नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13, 15 और 17 में नालों में गंदे पानी के बहाव के कारण स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Balod Drain Pollution : बताया जा रहा है कि इन नालों में प्राकृतिक जल स्रोत से 24 घंटे पानी का प्रवाह होता है, लेकिन इसमें गंदगी और अपशिष्ट डाले जाने से पानी पूरी तरह दूषित हो गया है। इससे इलाके में बदबू फैल रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही, निस्तारी जैसी दैनिक जरूरतों के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Balod Drain Pollution : नालों की सफाई और कचरा रोकने की मांग, प्रशासन से कार्रवाई की अपील

Balod Drain Pollution : ग्रीन कमांडो और पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर को शिकायत आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिसके चलते कचरा जमा हो गया है और नाले में लाल मिट्टी भी भर गई है, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
Balod Drain Pollution : उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए और उनमें कचरा डालने पर सख्त रोक लगाई जाए। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा और राहत के ठोस कदम उठाएगा।
read more : Purandar Mishra Statement : रायपुर में विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान, बंगाल से महानदी विवाद तक बोले

