By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Bailadila Pahad Bachao : बैलाडीला पहाड़ बचाओ पदयात्रा, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सैकड़ों आदिवासी सड़कों पर
छत्तीसगढ

Bailadila Pahad Bachao : बैलाडीला पहाड़ बचाओ पदयात्रा, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सैकड़ों आदिवासी सड़कों पर

Abhishek Singh
Last updated: June 9, 2026 6:03 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Bailadila Pahad Bachao : बैलाडीला की पहाड़ियों को बचाने के लिए शुरू हुई पदयात्रा

Bailadila Pahad Bachao : दंतेवाड़ा जिले की प्रसिद्ध बैलाडीला लौह अयस्क पहाड़ियों को बचाने की मांग को लेकर बस्तरिया राज्य मोर्चा ने बड़ा जनआंदोलन शुरू किया है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के नेतृत्व में सैकड़ों आदिवासी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। यह पदयात्रा 7 जून को गुमियापाल ग्राम पंचायत के आलनार पहाड़ी से शुरू हुई थी और 9 जून को भांसी पहुंची, जहां यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया।

Contents
Bailadila Pahad Bachao : बैलाडीला की पहाड़ियों को बचाने के लिए शुरू हुई पदयात्राBailadila Pahad Bachao : 11 जून को दंतेवाड़ा में होगा ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रमBailadila Pahad Bachao : मनीष कुंजाम बोले- पहाड़ों के साथ संस्कृति भी खतरे मेंBailadila Pahad Bachao : विकास परियोजनाओं पर भी उठाए सवालBailadila Pahad Bachao : कंपनी समर्थन और वन क्षेत्र को लेकर विवादBailadila Pahad Bachao : आंदोलन पर टिकी सभी की नजरें
Bailadila Pahad Bachao

World Yogasana Championship 2026 में भारत ने 102 गोल्ड समेत 114 मैडल जीतकर रचा इतिहास, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजेताओं को दी बधाई

Bailadila Pahad Bachao : 11 जून को दंतेवाड़ा में होगा ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम

आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि पदयात्रा 11 जून को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुंचेगी। यहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इसके बाद एक बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी। आंदोलन के आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक पहाड़ी को बचाने का अभियान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संघर्ष है।

Bailadila Pahad Bachao : मनीष कुंजाम बोले- पहाड़ों के साथ संस्कृति भी खतरे में

बस्तरिया राज्य मोर्चा के प्रमुख और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र की पहाड़ियां आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि यदि आलनार पहाड़ी खनन परियोजनाओं की भेंट चढ़ गई तो बैलाडीला की अन्य पहाड़ियों पर भी खतरा मंडराने लगेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि एनएमडीसी और निजी कंपनियों को खदानें सौंपने से क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन पर कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा, जिससे स्थानीय आदिवासी समुदाय प्रभावित होगा।

Bailadila Pahad Bachao : विकास परियोजनाओं पर भी उठाए सवाल

मनीष कुंजाम ने सरकार की विकास योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैलाडीला क्षेत्र में प्रस्तावित कई परियोजनाएं स्थानीय लोगों की बजाय बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाई जा रही हैं। उन्होंने बचेली में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका सीधा फायदा बाहरी निवेशकों और उद्योग समूहों को मिलेगा।

Bailadila Pahad Bachao : कंपनी समर्थन और वन क्षेत्र को लेकर विवाद

आंदोलन के दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि आलनार क्षेत्र के कुछ ग्रामीण अब खनन परियोजना के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं। इस पर मनीष कुंजाम ने आरोप लगाया कि कंपनी के समर्थन में जंगलों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू की है।

Bailadila Pahad Bachao : आंदोलन पर टिकी सभी की नजरें

बैलाडीला पहाड़ बचाओ पदयात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर इसे व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। 11 जून को दंतेवाड़ा में प्रस्तावित आमसभा और ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस आंदोलन को लेकर चर्चा तेज है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बैलाडीला पहाड़ियों को लेकर शुरू हुआ यह अभियान आगे चलकर कितना बड़ा जनआंदोलन बनता है और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

READ MORE : BRICS Agriculture Summit : ब्रिक्स देशों का सम्मेलन, कृषि में नवाचार पर मंथन,ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की बैठक

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

IMD Weather Update: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट
मौसम

IMD Weather Update : दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य का मौसम

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Andhra Pradesh COVID Cases: आंध्र प्रदेश में 16 कोरोना केस, 4 मौतें, अलर्ट जारी
Pin Postआंध्र प्रदेशदेश- विदेश

COVID 19 Returns : आंध्र प्रदेश में बढ़े कोविड-19 के मामले, 16 संक्रमित मिले, 4 मौतें; स्वास्थ्य विभाग ने की स्थिति स्पष्ट

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
राजस्थान

Cyber Crime Control : राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त, पुलिस मुख्यालय में की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

By Abhishek Singh
Facebook Down भारत समेत कई देशों में Facebook ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Facebook Outage : दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी, Meta ने कहा- जल्द होगी समस्या दूर

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?