बड़ामलहरा: बिना संकेतों के डिवाइडर निर्माण, ट्रक पलटा; लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Badamalhara: Divider constructed without signs, truck overturns; villagers angry over negligence

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ

बड़ामलहरा: बक्सवाहा–छतरपुर–जबलपुर मार्ग पर चल रहे डिवाइडर निर्माण में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। बीती रात लगभग 11 बजे एक मालवाहक ट्रक निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण स्थल पर न कोई साइन बोर्ड, न चेतावनी संकेत, और न ही दिशा सूचक बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे में डिवाइडर का अधूरा हिस्सा दिखाई नहीं दिया और चालक ट्रक सहित दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी।

ठेकेदार और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि जिस सड़क पर डिवाइडर बनाया जा रहा है, वह सड़क कुछ ही समय पहले बनी थी, लेकिन आज उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है।

सड़क कई जगहों से उखड़ चुकी है
बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं
आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के काम कर रहा है।

न बैरिकेड
न चेतावनी लाइट
न रिफ्लेक्टर
न मार्ग परिवर्तन के संकेत

नगर परिषद पर भी लापरवाही का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रहे, जिससे राहगीरों की जान लगातार जोखिम में है।

ग्रामीणों की मांग निर्माण कार्य की जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से यह मांग की है। डिवाइडर निर्माण की पूर्ण जांच कराई जाए। कार्य की गुणवत्ता देखी जाए। ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए
सड़क पर सुरक्षा संकेत, बोर्ड और लाइट्स तुरंत लगाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य को सुरक्षित नहीं बनाया जाता, दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना