Report by: Dinanath, Edit by: Priyanshi Soni
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड कार्यालय के सामने एक सरकारी कर्मचारी का शराब के नशे में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में कर्मचारी गाली-गलौज और हंगामा करते नजर आ रहा है। यह घटना बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून 2016 के उल्लंघन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Aurangabad News: कर्मचारी की पहचान और सरकारी वाहन से जुड़ाव

स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा कर्मचारी पंकज कुमार नाम का बारुण प्रखंड कार्यालय का पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह कभी-कभी प्रखंड कार्यालय के सरकारी वाहन भी चलाता है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी का नशे में खुला उल्लंघन कानून और सरकारी नियमों पर सवाल उठाता है।
Aurangabad News: प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच का आश्वासन
इस मामले पर बारुण के बीडीओ नीरज कुमार ने कहा कि पंकज कुमार कर्मचारी उनके संज्ञान में है और समय-समय पर वाहन चालक का काम भी करता है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read also: Munger Industry Samvad Program: गेर उद्योग संवाद, औद्योगिक विकास को नई गति





