Aurangabad : सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में तैनात राकेश कुमार, इलाज के दौरान रांची में हुआ निधन
रिपोर्ट- दीनानाथ
Aurangabad : औरंगाबाद/छत्तीसगढ़/रांची, बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले जवान Rakesh Kumar छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए। वह सीआरपीएफ की कोबरा (CoBRA) बटालियन में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान आई तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान रांची में उनका निधन हो गया।
Aurangabad : नक्सली ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जवान राकेश कुमार नक्सल प्रभावित इलाके में चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। मुठभेड़ के बीच एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथी जवानों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले चाईबासा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Aurangabad : बहादुरी के लिए मिल चुका था सम्मान
शहीद जवान Rakesh Kumar वर्ष 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वह 210 कोबरा बटालियन में तैनात थे। पूर्व में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में बहादुरी दिखाते हुए उन्होंने तीन नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके लिए उन्हें सम्मान और पदोन्नति भी मिली थी।

Aurangabad : गांव में पसरा मातम
जैसे ही शहादत की खबर औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव धमनी पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहीद जवान अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

Aurangabad : राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शहीद का पार्थिव शरीर रांची से उनके गांव लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गांव में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है और हर कोई अपने लाल को अंतिम विदाई देने के लिए तैयार है।





