,

अतुल सुभाष केसः पुलिस की बड़ी कार्रवाई पत्नी निकिता समेत चार गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

बेंगलुरू: देश के बहुचर्चित आत्महत्या केस में अब आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को पुलिस पहले बेंगलुरू लाई उसके बाद अदालत में पेश किया, अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी शिवकुमार ने बताया कि अतुल शुभाष आत्महत्या केस के आरोपियों को हरियाणा के गुरूग्राम से गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों को बंगलूरू लेकर आया गया जहां उन्हें कोई मंे ले जाया गया, कोर्ट ने आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
दरअसल, पत्नी व उसके परिवार की प्रताड़ना और दो वर्ष में कोर्ट की 120 तारीखें इसके बावजूद न्याय न मिलने के कारण बेंगलुरू में कार्यरत 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत को गले लगा लिया था। आत्महत्या को अंतिम विकल्प मानते हुए अतुल ने दुनिया से जाने से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो व 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा थाए जिसमें शादीशुदा जिंदगी के सामाजिक तानेबाने की खामियां, साथी के लालच और षड्यंत्र की दास्तां, कानूनी महकमे में भ्रष्टाचार को उजागर किया था।

मराठाहल्ली पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर
मामले में मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पुलिस से भागते फिर रहे थे।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव