Attempt to Murder : दो महिलाओं और एक पुरुष रिश्तेदार पर किया था हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे
Attempt to Murder : छत्तीसगढ़ के गौरेला में ससुराल पक्ष पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दामाद को अदालत ने 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने सुनाया।

Attempt to Murder : मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम धनौली का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 29 सितंबर 2025 को अपने ससुराल पहुंचकर दो महिलाओं और एक पुरुष रिश्तेदार पर टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
Attempt to Murder : द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने सुनाया फैसला
Attempt to Murder : घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया गया।अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय के निर्णय पर संतोष जताया है।
READ MORE : Amanpreet Gill : 36 साल की उम्र में साथी खिलाड़ी के अचानक निधन से टूटे विराट कोहली, युवराज सिंह और शिखर धवन ने भी जताया दुख

