नेपाल में भारतीय पत्रकारों पर हमला: गलत रिपोर्टिंग का आरोप, राष्ट्रपति भवन के बाहर हिंसा बढ़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

काठमांडू। नेपाल में जारी राजनीतिक तनाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को रिपोर्टिंग कर रहे रिपब्लिक न्यूज चैनल के पत्रकार राघवेंद्र पांडेय पर एक प्रदर्शनकारी ने हमला करते हुए थप्पड़ मार दिया। वहीं, IANS एजेंसी के कैमरा पर्सन मान पंकज के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।

महिला पत्रकार के साथ भी हुई बदसलूकी

बताया गया कि यह पहला मामला नहीं है। गुरुवार को भी एक भारतीय महिला पत्रकार को रिपोर्टिंग के दौरान रोकने और धमकाने की घटना हुई थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भारतीय मीडिया आंदोलन को “गलत तरीके” से प्रस्तुत कर रहा है, जिसके चलते पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन के बाहर हिंसक झड़प

नेपाल के राष्ट्रपति भवन के बाहर भी हालात तनावपूर्ण हो गए। अंतरिम प्रधानमंत्री पद को लेकर कुलमन घीसिंग और हरका सम्पांग समर्थक आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान हिंसा बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं।

बढ़ता हिंसा का आंकड़ा

अब तक की जानकारी के मुताबिक, नेपाल में जारी इस आंदोलन में 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हैं। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, लेकिन राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों में तनाव बना हुआ है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की