आतिशी चुनी गई दिल्ली की नई सीएम, फिर भी इस बात से हैं दुखी, जानिए कारण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi New CM

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होगीं। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आज दिल्ली की AAP के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें दिल्ली के अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है। बता दें जेल से बाहर आने के बाद आप सुप्रीमो ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

आज शाम 4.30 में देगें इस्तीफा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी मंगलवार शाम 4.30 में राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और आतिशी को सीएम बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। इस पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, “मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) शाम 4.30 बजे मुझसे मिलने वाले हैं और उनका स्वागत है। आतिशी के नाम की सिफारिश की गई है। यह एक विधानसभा की प्रक्रिया है। उन्हें विधायकों ने चुना है। उनका भी स्वागत है।”

आतिशी ने कही ये बात
दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, “सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।”

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस