Assembly Elections 2024: हरियाणा में AAP-कांग्रेस का गठबंधन होना बेहद ही मुश्किल, इस बात से मिले संकेत, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलायंस को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाया है। बीती देर रात कांग्रेस पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें हालही में कांग्रेस में शामिल हुईं महिला रेसलर विनेश फोगाट का नाम भी शामिल था। साथ ही कई दिग्गज नेताओं के भी नाम भी शामिल रहे। आप से हरियाणा में अलायंस के बीच कांग्रेस का उम्मीदवारों का एलान करना बहुत कुछ कहता है। अब सवाल उठाता है कि क्या कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन हो पाएगा। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की ओर से अधिकारिक रूप से बयान जारी किया गया है।

हरियाणा में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “बातचीत चल रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है… हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं… हमारा संगठन जमीन पर मजबूत है। हम 1-2 दिन में उम्मीदवारों की घोषणा भी कर देंगे। लेकिन हमें उम्मीद है कि (गठबंधन को लेकर) कोई निष्कर्ष निकलेगा।”

कहां फंसा पेंच?

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मांग कर रही है लेकिन कांग्रेस 5 से 7 सीटें देने को तैयार है। जबकि आप सहमत नहीं है। इसी बात पर दोनों पार्टियों में पेंच फंसा है।

कांग्रेस की पहली सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात को 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई।

5 अक्टूबर को चुनाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को होने वाला था जबकि नतीजे 5 अक्टूबर को आने वाले थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव करते हुए बताया था, “भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है और तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।”

हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को