विजयपुर में विधानसभा उपचुनाव कल, जानिए किसकी होगी जीत, क्या कहती है जनता… 

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

विजयपुर विधानसभा चुनाव में कल यानी 13 नवंबर को मतदान होना है। बीजेपी, कांग्रेस समेत कई निर्दलीय चेहरे भी मैदान में ताल ठोकते नज़र आ रहे है, ऐसे में जानना ज़रूरी है कि, विजयपुर विधानसभा सीट पर मौजूदा समीकरण क्या कहते है, विजयपुर की जनता का झुकाव किसकी तरफ है…

किन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

बीजेपी ने इसी सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है।

1.कांग्रेस- मुकेश मल्होत्रा

2.बीजेपी- रामनिवास रावत

3.नेतराम सहरिया- भारत आदिवासी पार्टी

4.भारती पचौरी- आज़ाद समाजवादी पार्टी

5.मंजू आदिवासी- राष्ट्रीय जन आवास पार्टी

6.निर्दलीय उम्मीदवार- 6

ढ़ाई लाख वोटर्स करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

कुल वोटर्स- 2,54,817

मतदान केंद्र- 327

पुरूष मतदाता- 1,33,581

महिला मतदाता- 1,21,230

अन्य- 6

मौजूदा समीकरण, जनता का झुकाव

स्वदेश न्यूज़ की टीम ने जनता के बीच पहुंचकर जनता के मन की बात जानने की कोशिश की। जनता का एक बड़ा वर्ग जहां बीजेपी से प्रभावित नज़र आया तो, कांग्रेस का पुराना वोट बैंक अभी सक्रिय दिखाई दिया।जहां महिलाएं सरकारी योजनाओं की तारीफ करती नज़र आई, तो कुछ स्थानों पर महंगाई, बेरोज़गारी, समेत स्थानीय मुद्दों के कारण जनता में आक्रोश देखने को मिला।

देखिए स्वदेश न्यूज़ का ग्राउंड कवरेज, ‘रणभूमि’

दिग्गजों ने संभाला प्रचार का ज़िम्मा

बीजेपी की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर तो कांग्रेस की तरफ ने जीतू पटवारी लगातार मैदान में सक्रिय रहे। दोनों दलों ने एक दूसरे पर ज़ोरदार प्रहार किए, इस दौरान कहीं गुंडागर्दी तो कहीं गोली चलने के मामले भी सामने आए। कांग्रेस ने बीजेपी पर प्रशासन के दुरूपयोग का आरोप लगाया तो वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सारे आरोपों को निराधार बताया।

रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद हुई थी सीट खाली

विजयपुर सीट से पांच बार के विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से लगातार बीजेपी इस सीट पर सक्रिय है, और रामनिवास रावत एक बार फिर विधायक बनने की कोशिश में है। कांग्रेस के लिए भी यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई, जिस कारण प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस की पुरानी सीट दौबारा हासिल करने की कोशिश कर रहे है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल