,

ग्वालियर कैंट में आर्मी पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव: ‘रामायण रूपकम’ थीम पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां

Report: Arvind Chouhan

ग्वालियर: कैंट क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम को खास और शिक्षाप्रद बनाने के लिए लीक से अलग हटकर ‘रामायण रूपकम’ थीम रखी गई। रामायण पर आधारित इस भव्य आयोजन में लगभग 1250 छात्रों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीराम का वेश धारण कर राम जन्म, गुरुकुल परंपरा, राम वनगमन तथा रामचरितमानस की प्रमुख झलकियों को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। मंच पर बच्चों का उत्साह और परफॉर्मेंस देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ए.के. वर्मा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण रूपकम जैसी थीम बच्चों में नैतिक मूल्यों, साहस, अनुशासन और आदर्श जीवन के संस्कार विकसित करने में सहायक होगी। पूरे वार्षिक उत्सव का संचालन प्रिंसिपल अरविंद कुमार सिकरवार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। स्कूल स्टाफ, अभिभावक और सैनिक परिवारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से कार्यक्रम और भी सफल रहा।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…