Apple अपने इनोवेशन और प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए मशहूर है. अब कंपनी अगले साल पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट्स और यूज़र्स के बीच जबरदस्त उत्साह है.
सूत्रों के मुताबिक, इस डिवाइस का कोडनेम V68 रखा गया है और इसका डिजाइन Samsung Z Fold सीरीज से मिलता-जुलता होगा. यानी फोल्ड खोलने पर यह टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा।
कैमरा सेटअप होगा कमाल का
- चार कैमरों का कॉम्बिनेशन :
- एक फ्रंट कैमरा
- एक अंदर की स्क्रीन पर
- दो रियर कैमरे
इस सेटअप से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव और भी शानदार होने की उम्मीद है.
Face ID नहीं, मिलेगा Touch ID
फोल्डेबल iPhone में कंपनी Face ID की जगह Touch ID देने की प्लानिंग कर रही है. साथ ही इसमें SIM स्लॉट नहीं होगा, बल्कि यह पूरी तरह से eSIM सपोर्ट पर चलेगा.
डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
- फिलहाल इस फोन का टेस्टिंग मॉडल सिर्फ ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
- इसमें नई in-cell touch technology का इस्तेमाल होगा।
- इस टेक्नोलॉजी से स्क्रीन पर क्रिज कम दिखेंगे और टच एक्सपीरियंस और भी स्मूद होगा।
नया Apple C2 Modem
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोल्डेबल iPhone में क्वालकॉम की जगह एपल का खुद का C2 Modem लगाया जाएगा. इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो जाएगी.
प्रोडक्शन और लॉन्च टाइमलाइन
- सप्लायर्स ने इस मॉडल पर काम शुरू कर दिया है।
- प्रोडक्शन 2026 की शुरुआत में बढ़ाया जाएगा।
- अनुमान है कि यह डिवाइस या तो iPhone 18 सीरीज के साथ या अलग से लॉन्च हो सकता है।
क्यों खास होगा यह iPhone?
- पहला फोल्डेबल iPhone
- चार कैमरों का एडवांस सेटअप
- eSIM आधारित कनेक्टिविटी
- नया Apple C2 Modem
- टैबलेट जैसा फोल्डेबल डिस्प्ले





