,

अपर्णा विनोद लेगी पति से तलाक

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुंबई: अपने पति रिनिलराज पीके से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अपर्णा विनोद ने अलग होने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर्णा ने अपनी शादी को एक मुश्किल दौर और इमोशनली थका देने वाला अनुभव बताया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपर्णा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, डियर फ्रेंड्स और फॉलोअर्स, मैं आपसे यह साझा करना चाहती हूं कि हाल ही में मेरी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है। बहुत सोच-समझकर मैंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। यह कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरे आगे बढ़ने और घावों को भरने के लिए यह सही कदम था। 28 वर्षीय अपर्णा ने आगे कहा, मेरी शादी मेरे जीवन का सबसे मुश्किल और इमोशनल थका देने वाला समय था, इसलिए मैंने उस चैप्टर को बंद कर दिया। इस दौरान मुझे मिले प्यार और समर्थन के लिए मैं आभारी हूं। अब मैं उम्मीद और सकारात्मकता को गले लगाते हुए आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। अपर्णा और रिनिलराज पीके ने अक्टूबर 2022 में सगाई की थी और फरवरी 2023 में एक निजी वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। इस दौरान उनके परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह खास दिन मनाया गया था। एक्टिंग करियर की शुरुआत अपर्णा ने 2015 में निर्देशक प्रियनंदन की फिल्म नजन निन्नोडु कूडेयुंडु से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान मलयालम फिल्म कोहिनूर (2015) और थलपति विजय की फिल्म बैरवा (2015) से मिली थी।

SSMB29’ की शूटिंग शुरू: महेश बाबू और Rajamouli का अगला धमाका…..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की