Annual Function : कॉलेज परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और सीमांकन के दिए निर्देश
Annual Function : छत्तीसगढ़ के भाटापारा स्थित शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कॉलेज परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Annual Function : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आपसी सौहार्द बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
Annual Function : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा वार्षिक स्नेह सम्मेलन, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Annual Function : कॉलेज प्रशासन और छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री वर्मा ने कॉलेज की बाउंड्रीवाल को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कॉलेज की भूमि का जल्द सीमांकन कराने और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोका जा सके।
Annual Function : कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक कला पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रेणिक गोलछा, प्राचार्य डॉ ए.आर.सी. जेम्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
8READ MORE : PPT Exam : बालोद में PPT परीक्षा केंद्र पर हंगामा, देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को नहीं मिला प्रवेश

