Report by: Kapoor sahib, Edit by: Priyanshi Soni
Ambala: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन ठंड का सितम अब भी जारी है। सुबह-शाम की कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, खासकर उन जरूरतमंदों के लिए जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे में मानवता की मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल लगातार जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहा है।
दिसंबर से चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत क्लब द्वारा गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें इस कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सके।
Ambala: दिसंबर से चल रहा निरंतर अभियान

फरवरी का महीना है लेकिन सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही, लिहाजा आज भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मजबूरी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हैं। ऐसे ही जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल कंबल बांट रहा है। क्लब के सचिव हरीश अरोड़ा ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आएं। केवल सरकार पर निर्भर रहना सही नहीं है, बल्कि समाज सेवा का दायित्व सभी को मिलकर निभाना चाहिए।
Ambala: मंत्री अनिल विज की प्रेरणा से सेवा कार्य जारी
सुबह के समय अंबाला में घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है और कड़ाके की ठंड बनी हुई है। रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के कोषाध्यक्ष भूपिंदर ओबेरॉय ने बताया कि दिसंबर से लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें इस सेवा कार्य से बेहद संतुष्टि मिलती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की प्रेरणा और हौसला-अफजाई के कारण ही वे इस सेवा कार्य को आगे बढ़ा पा रहे हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि रोटरी क्लब आगे भी जनहित में ऐसे समाजसेवी कार्य करता रहेगा।





