Ambala: खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, बड़ागढ़ में बनेगा हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambala

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Ambala: अंबाला जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में शाहजादपुर के बड़ागढ़ गांव स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

Ambala: जिले को मिलेगा पहला हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान

यह अंबाला जिले का पहला हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान होगा। अब तक जिले में एस्ट्रोटर्फ सुविधा नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को घास या मिट्टी के मैदानों पर अभ्यास करना पड़ता था, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले एस्ट्रोटर्फ पर ही खेले जाते हैं।

Ambala: सीएम कप के दौरान हुई थी घोषणा

Ambala

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम कप प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की लगभग पांच साल पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए इस परियोजना की घोषणा की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शिव नरेश कंपनी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया है।

Ambala: दिसंबर 2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

अधिकारियों के अनुसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक निर्माण परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि जिले में पहली बार हॉकी टर्फ और एथलेटिक्स के लिए चार लेन का सिंथेटिक ट्रैक एक ही परिसर में तैयार किया जाएगा।

Ambala: धावकों और हॉकी खिलाड़ियों को होगा बड़ा फायदा

बड़ागढ़ में बनने वाला चार लेन सिंथेटिक ट्रैक एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे धावकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास का अवसर मिलेगा।

Ambala: अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे जिलों में अभ्यास के लिए

अब तक अंबाला के कई खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद जैसे शहरों में जाना पड़ता था। स्टेडियम के तैयार होने के बाद यह मजबूरी खत्म होगी और स्थानीय खिलाड़ियों को अपने जिले में ही आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Ambala: सैकड़ों गांवों के युवाओं को मिलेगा लाभ

नारायणगढ़ और शाहजादपुर क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों गांवों के युवाओं को अपने घर के नजदीक विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे भविष्य में अंबाला जिले से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरने की उम्मीद है।

Read also: Jagdishpur: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 98 बोतल विदेशी शराब जब्त

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के