अम्बाह: मानवता शर्मसार, कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची की लाश, इलाके में सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ambaah-newborn-baby-found-dead-morena-thara-village-police-case

रिपोर्ट- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: अम्बाह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। थरा गांव में सड़क किनारे कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने जब कचरे के बीच मासूम का निर्जीव शरीर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल दयानंद तोमर के घर के पास का बताया जा रहा है। अम्बाह थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

कचरे में किसने फेंका नवजात? पुलिस की जांच जारी

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को यहां किसने फेंका। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नवजात को जन्म के तुरंत बाद फेंककर मौत के हवाले करने का प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाँच में आसपास लगे CCTV फुटेज, स्थानीय इनपुट और मेडिकल रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मानवता कलंकित, इलाके में आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मासूम को इस तरह कचरे में फेंक देना इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकत है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना