अमेजन का भारत में ऐतिहासिक निवेश: 2030 तक ₹3.14 लाख करोड़ लगाएगी कंपनी, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अमेजन का भारत में ऐतिहासिक निवेश: 2030 तक ₹3.14 लाख करोड़ लगाएगी कंपनी, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब अमेजन ने भी भारत में बड़े निवेश का ऐलान कर दिया है। अमेजन ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2030 तक भारत में 35 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹3.14 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट और बड़े स्तर पर रोजगार सृजन पर केंद्रित रहेगा। यह ऐलान कंपनी की सालाना SMBhav समिट के दौरान किया गया।

Amazon says exports from India-based sellers to cross $5 bln in 2024 |  Reuters

AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस।
अमेजन का यह नया निवेश तीन प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा, जिसमें AI के जरिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार, छोटे कारोबारियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना और देशभर में नए रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल है। इसी महीने कंपनी ने AI और AWS के लिए 12.7 बिलियन डॉलर यानी ₹1.14 लाख करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा भी की थी, जिसमें तेलंगाना और महाराष्ट्र में डेटा सेंटरों के विस्तार की योजना शामिल है।

1.4 करोड़ छोटे कारोबारियों और 40 लाख छात्रों को मिलेगा तकनीकी लाभ।
कंपनी का लक्ष्य है कि 14 मिलियन यानी 1.4 करोड़ छोटे कारोबारी और करोड़ों उपभोक्ता AI टूल्स का लाभ उठा सकें। इसके तहत सेल्स, कस्टमर सर्विस और इन्वेंट्री मैनेजमेंट को टेक्नोलॉजी से मजबूत किया जाएगा। साथ ही 40 लाख सरकारी स्कूलों के छात्रों को AI आधारित शिक्षा और करियर गाइडेंस देने की भी योजना है।

मेक-इन-इंडिया को मिलेगा ग्लोबल बाजार का सहारा।
एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ने अपेरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत तिरुपुर, सूरत और कानपुर जैसे प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स में छोटे कारोबारियों को ऑन-ग्राउंड सपोर्ट देकर उन्हें ग्लोबल ई-कॉमर्स से जोड़ा जाएगा।

Amazon says will continue to invest in India despite shutting three  verticals - BusinessToday

2030 तक 10 लाख नई नौकरियों और ₹7.18 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट का लक्ष्य।
अमेजन के इमर्जिंग मार्केट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी पिछले 15 वर्षों से भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा रही है और आने वाले समय में 10 लाख नई नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 2030 तक ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को 80 बिलियन डॉलर यानी ₹7.18 लाख करोड़ तक पहुंचाने की योजना है।

2013 से अब तक भारत में ₹3.59 लाख करोड़ का निवेश।
अमेजन ने 2013 में भारत में अपना मार्केटप्लेस लॉन्च किया था और अब तक देश में करीब ₹3.59 लाख करोड़ का निवेश कर चुकी है। अब तक कंपनी 28 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों को सपोर्ट कर चुकी है और ₹1.79 लाख करोड़ से ज्यादा के ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को संभव बना चुकी है। अमेजन का यह नया निवेश आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और मेक-इन-इंडिया अभियान को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना