By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Alpha Box Office Collection Day 3 : संडे का मिला पूरा फायदा, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने तीन दिनों में कमाए 34 करोड़ रुपये
Pin Postमनोरंजन

Alpha Box Office Collection Day 3 : संडे का मिला पूरा फायदा, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने तीन दिनों में कमाए 34 करोड़ रुपये

Abhishek Singh
Last updated: July 6, 2026 11:28 am
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Alpha Box Office Collection Day 3 : संडे की छुट्टी ने बढ़ाई फिल्म की रफ्तार

Alpha Box Office Collection Day 3 : यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी पकड़ बनाए हुए है। 3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन औसत शुरुआत मिली थी, लेकिन वीकेंड आते ही इसकी कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला। रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने तीसरे दिन शानदार कारोबार किया और तीन दिनों में कुल 34 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन अपने नाम कर लिया।फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार स्पाई एजेंट के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

Contents
Alpha Box Office Collection Day 3 : संडे की छुट्टी ने बढ़ाई फिल्म की रफ्तारAlpha Box Office Collection Day 3 : तीन दिनों में 34 करोड़ का घरेलू कलेक्शनAlpha Box Office Collection Day 3 : तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनAlpha Box Office Collection Day 3 : दुनियाभर में भी फिल्म की अच्छी शुरुआतAlpha Box Office Collection Day 3 : 100 करोड़ से ज्यादा बजट की एक्शन स्पाई फिल्मAlpha Box Office Collection Day 3 : सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आलिया को मिला परिवार का साथAlpha Box Office Collection Day 3 : क्या वीकडे में बनी रहेगी कमाई की रफ्तार?

Alpha Box Office Collection Day 3 : तीन दिनों में 34 करोड़ का घरेलू कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को कमाई बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं तीसरे दिन रविवार को दर्शकों की अच्छी संख्या सिनेमाघरों में पहुंची, जिससे फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Alpha Box Office Collection Day 3 : तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहला दिन (शुक्रवार): ₹9.25 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार): ₹11.50 करोड़
तीसरा दिन (रविवार): ₹13.25 करोड़

कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹34 करोड़

Alpha Box Office Collection Day 3 : दुनियाभर में भी फिल्म की अच्छी शुरुआत

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी ‘अल्फा’ को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 37.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।

Alpha Box Office Collection Day 3 : 100 करोड़ से ज्यादा बजट की एक्शन स्पाई फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अल्फा’ का बजट 100 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल लोकेशंस और बड़े स्तर का प्रोडक्शन देखने को मिलता है। यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ खुफिया एजेंट के रूप में नजर आ रही हैं।

Alpha Box Office Collection Day 3 : सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आलिया को मिला परिवार का साथ

फिल्म की रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ यूजर्स ने फिल्म की आलोचना की, जबकि कई दर्शकों ने इसकी तारीफ भी की। इसी बीच आलिया की मां सोनी राजदान बेटी के समर्थन में सामने आई हैं।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म और आलिया के पक्ष में किए गए कई सकारात्मक पोस्ट रीपोस्ट किए। साथ ही उन दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी साझा कीं, जिनका कहना था कि फिल्म को सोशल मीडिया पर जितना नकारात्मक बताया जा रहा है, वास्तविकता उससे अलग है।

Alpha Box Office Collection Day 3 : क्या वीकडे में बनी रहेगी कमाई की रफ्तार?

फिल्म ने पहले वीकेंड में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। अब इंडस्ट्री की नजर सोमवार से शुरू होने वाले वीकडे कलेक्शन पर रहेगी। यदि दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स जारी रहता है, तो ‘अल्फा’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है।

read more : Monsoon Diet Tips : मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए? बारिश के मौसम में इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा

TAGGED:chattisgarhHindi Newshttps://swadeshlive.com/alpha-box-office-collection-day-3/MPMP NewsnewsTODAY NEWSUputtar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राजस्थान

Park Renaming : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर समेत 4 शहरों के पार्कों का नाम होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम

By Swadesh News
छत्तीसगढ

Municipal Corporation Meeting : रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शुरू, जल संकट से लेकर अवैध प्लॉटिंग तक कई अहम मुद्दों पर मंथन

By Swadesh News
खेल

IND vs ENG 3rd T20 : कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20? सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP UCC Implementation : सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?