Alka Baghmar : दुर्ग में मेयर का गुस्सा कैमरे में कैद
Alka Baghmar : दुर्ग से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार अतिक्रमण हटाने के दौरान सख्त अंदाज में नजर आ रही हैं। बीच सड़क पर कार्रवाई के दौरान उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Alka Baghmar : अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं महापौर
जानकारी के अनुसार, महापौर अल्का बाघमार शहर में सड़क किनारे लगे ठेलों और अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए मौके पर पहुंची थीं। इसी दौरान एक गुपचुप ठेला लगाने वाले को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और तुरंत ठेला हटाने के निर्देश दिए।
Alka Baghmar : वीडियो में दिखा सख्त लहजा
वायरल वीडियो में महापौर ठेले वाले से कहती नजर आ रही हैं कि “अभी के अभी ठेला हटाओ, एक लगा दूंगी… मेरा हाथ उठ जाएगा, 10 बार समझा चुकी हूं।”इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।
Alka Baghmar : सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।एक वर्ग का मानना है कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है और महापौर का यह रवैया व्यवस्था सुधारने के लिए सही है।वहीं दूसरा वर्ग इसे जनप्रतिनिधि की मर्यादा के खिलाफ बता रहा है और सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहा है।
Alka Baghmar : अतिक्रमण पर लगातार चल रही कार्रवाई
दुर्ग नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे ठेले और दुकानों के कारण यातायात प्रभावित होता है, जिसे देखते हुए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है।
Alka Baghmar : जनप्रतिनिधियों की भाषा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या व्यवस्था सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और व्यवहार में संयम नहीं रखना चाहिए। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सख्ती जरूरी है, लेकिन सार्वजनिक पद पर रहते हुए मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।
read more : Congress Protest Inflation : दुर्ग में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

