Akshay Kumar announces Bhooth Bangla: अब ‘भूत बंगला’ में नजर आंगे खिलाड़ी कुमार, अपने 57वें जन्मदिन पर किया ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार भी हैं जो आज यानी 9 सितंबर 2024 को 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर को हर तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई खिलाड़ी कुमार को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वहीं, अक्षय कुमार ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म की पहली झलक शेयर कर अपने फैंस को तोहफा दिया है।

अब ‘भूत बंगला’ में दिखाई देंगे अक्षय कुमार

दरअसल अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसका निर्देशन प्रियदर्शन करने वाले हैं। इस मूवी से जुड़ी खास बात ये है कि प्रियदर्शन के साथ खिलाड़ी कुमार करीब डेढ़ दशक बाद काम करने जा रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बंग्ला’ के फर्स्ट लुक के साथ! मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। इस ड्रीम कोलैबोरेशन को काफी समय हो गया है… इस इनक्रेडिबल जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैजिक के लिए बने रहें!”

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने पहले ही दे दिया था संकेत

इससे पहले खिलाड़ी कुमार की ओर से गणेश चतुर्थी के दिन एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया था और कहा गया था कि वो 9 सितंबर को कुछ बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उस समय अक्षय ने लिखा था, “गणपति बप्पा मोरया! आपके सामने आने वाली किसी स्पेशल चीज का हिंट देने के लिए आज जैसे दिन से बेहतर क्या हो सकता है? खुलासा मेरे बर्थडे के लिए सेट है। बने रहें!” अक्षय के इस ऐलान के बाद फैंस में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी कि आखिर एक्टर अपने जन्मदीन के अवसर पर क्या अनाउंसमेंट करने वाले हैं। फाइनली एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की घोषणा कर दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कई हिट फिल्म दे चुके हैं अक्षय और प्रियदर्शन

बता दें कि बॉलीवुड को प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने कई शानदार फिल्में दी हैं। दोनों ने एकसाथ ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्में की हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया है।

Gorakhpur : गोरखपुर को मिली ‘कल्याण मंडपम’ की सौगात: सीएम योगी ने किया लोकार्पण, 5 और नए केंद्रों का ऐलान

रिपोर्ट: अरुण कुमार Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा की रेत खदानों में NGT के नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े