Prayagraj Mahakumbh: भगदड़ पर अखिलेश यादव ने उठाए बड़े सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
akhilesh yadav

सीएम योगी ने कहा श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान ना दें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।


प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के समय भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में कई श्रद्धालु अपनी जान गंवा बैठे व कई लोग घायल हुए। इसके बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने इस घटना को सरकार की विफलता बताया और महाकुंभ के प्रबंधन को सेना को सौंपने की मांग की।

akhilesh yadav

मौनी अमावस्या के दिन संगम पर भारी भीड़ जमा थी। अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अखिलेश यादव ने ये कहा:-

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा..

  • “महाकुंभ का प्रबंधन तुरंत सेना को सौंपा जाए।”
  • “सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।”
  • “घायलों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाए।”
  • “लापता लोगों को ढूंढने और मृतकों के परिवारों को शव सौंपने का काम तुरंत हो।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की।


राहुल गांधी ने भी भगदड़ पर बयान जारी किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया और कहा:

  • “यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है।”
  • “सरकार को वीआईपी कल्चर पर लगाम लगानी चाहिए।”
  • “भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।”

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का आरोप

अजय राय ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा:

  • “सरकार ने महाकुंभ की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।”
  • “ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया।”
  • “मृतकों के परिवारों को मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज मिलना चाहिए।”

सरकार की प्रतिक्रिया

सीएम योगी ने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें और व्यवस्था बनाने में सहयोग करें, साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

दूसरी ओर CM योगी को मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने पूरे मामले पर ब्रीफ़ किया है। मेला प्रशासन ने CM को भगदड़ के कारणों की जानकारी दी। DGP प्रशांत कुमार प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद प्रयागराज प्रशासन के लगातार सम्पर्क में हैं।

  • घायलों का इलाज जारी है।
  • भगदड़ के कारणों की जांच शुरू हो गई है।

24 मार्च का दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

- Advertisement -
Ad imageAd image

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Narwana में हनी ट्रैप का खुलासा, 27 लाख रुपए आरोपी गिरफ्तार

Report by: Virendra Sharma Narwana: सीआईए स्टॉफ नरवाना की टीम ने हनी

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली