Ajaygarh Fort Contaminated Water: मकर संक्रांति से पहले अजयगढ़ किले के तालाब का दूषित पानी बना खतरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ajaygarh Fort Contaminated Water

Report by: Raja, Edit by: Priyanshi Soni

Ajaygarh Fort Contaminated Water: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई गंभीर घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में पेयजल की शुद्धता को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है। सागर संभाग आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों और नगर निकाय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलाशयों, पाइपलाइनों और पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी या संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके।

लेकिन इन आदेशों के बावजूद पन्ना जिले के अजयगढ़ में प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है।

Ajaygarh Fort Contaminated Water: मकर संक्रांति मेले से पहले बिगड़े हालात

अजयगढ़ का ऐतिहासिक अजयपाल किला, जहां हर वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर विशाल मेला लगता है, कुछ ही दिनों में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाला है। श्रद्धालु यहां भगवान अजयपाल के दर्शन करने आते हैं और शुद्ध घी से बने पकवानों का भोग लगाकर स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करते हैं।

लेकिन किले की ऊँची पहाड़ी पर स्थित जिस तालाब के पानी का उपयोग स्नान, भोजन और प्रसाद निर्माण में किया जाता है, उसकी हालत बेहद चिंताजनक है।

Ajaygarh Fort Contaminated Water: हरा पड़ा तालाब, चारों ओर गंदगी

ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरा पानी हरे रंग में तब्दील हो चुका है, जिससे इसके पूरी तरह दूषित होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद श्रद्धालु मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल नहाने, खाने-पीने और प्रसाद बनाने में कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आस्था उनके लिए ज़रूरी है, लेकिन साफ पानी न मिलने के कारण गंदा पानी पीना मजबूरी बन गया है।

Ajaygarh Fort Contaminated Water

Ajaygarh Fort Contaminated Water: अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों ने तालाब के दूषित पानी को लेकर संबंधित अधिकारियों के सामने आपत्ति भी दर्ज कराई है। यहां तक कि गंदे पानी के सैंपल भी अधिकारियों को दिखाए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई। वहीं अजयगढ़ एसडीएम इस मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं और पत्राचार की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं।

Ajaygarh Fort Contaminated Water: पुरातत्व विभाग ने माना- पानी पीने योग्य नहीं

दूसरी ओर पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने साफ शब्दों में स्वीकार किया है कि किले में स्थित तालाब का पानी पीने योग्य नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से वैकल्पिक स्वच्छ जल व्यवस्था या तालाब की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Khadi Expo: ग्वालियर में आज से खादी एक्सपो शुरू – लोकल हस्तशिल्प और हैंडलूम पर मिलेगी 20% की धमाकेदार छूट

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना