AI ने रच दिया इतिहास: बिना किसी एक्टर-अभिनेत्री के बनी 95 मिनट की फिल्म, किरदार दिखेंगे बिलकुल इंसानों जैसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु।फिल्म जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने एक नई क्रांति ला दी है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने दुनिया की पहली ऐसी फिल्म तैयार की है, जिसमें कोई भी असली अभिनेता या अभिनेत्री मौजूद नहीं है। फिल्म का नाम ‘LOVE YOU’ है और इसे एस. नरसिंहमूर्ति ने निर्देशित किया है। इस प्रोजेक्ट को फिल्म निर्माण की दुनिया में एक डिजिटल चमत्कार माना जा रहा है।

फिल्म का हर दृश्य AI से बना

इस पूरी फिल्म की विशेषता यह है कि इसके हर फ्रेम, डायलॉग, बैकग्राउंड, गाने, कैमरा मूवमेंट, और यहां तक कि लिप सिंक तक को AI ने तैयार किया है। फिल्म में नज़र आने वाले किरदार इतने प्राकृतिक और असली जैसे हैं कि उन्हें देखकर कोई यह अंदाज़ा नहीं लगा सकता कि वे असली इंसान नहीं हैं।

महज कुछ लोगों की टीम ने की पूरी फिल्म तैयार

जहां आमतौर पर एक फिल्म को तैयार करने में सैकड़ों लोगों की टीम लगती है, वहीं इस फिल्म को कुछ तकनीकी और रचनात्मक दिमागों ने मिलकर बनाया है। फिल्म की कोडिंग का ज़िम्मा AI इंजीनियर नूतन ने संभाला और इसके रचनात्मक पहलुओं को सुंदर राज गुंडूराव ने दिशा दी।

लोकेशन भी वर्चुअल, शूटिंग की जरूरत नहीं

इस फिल्म को बनाने में ना तो किसी शूटिंग लोकेशन की ज़रूरत पड़ी और ना ही किसी स्टूडियो सेटअप की। फिल्म के सभी दृश्य वर्चुअली तैयार किए गए हैं, जिससे न तो किसी आउटडोर शूट की ज़रूरत पड़ी और न ही किसी एक्टर या क्रू की।

95 मिनट की है पूरी फिल्म, 12 गाने भी AI से बने

फिल्म का कुल रनटाइम 95 मिनट है और इसमें 12 ऑरिजिनल गाने हैं, जिन्हें भी AI द्वारा तैयार किया गया है। इन गानों में मेलोडी, भावनाएं और साउंड क्वालिटी इतनी बेहतरीन हैं कि इन्हें सुनकर लगता ही नहीं कि कोई मशीन ने इन्हें रचा है।

CBFC से मिली मंजूरी, जल्द होगी रिलीज

‘LOVE YOU’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) से आधिकारिक मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि इसकी रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि फिल्म को जल्द ही भारत भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

डायरेक्टर ने कही बड़ी बात

डायरेक्टर नरसिंहमूर्ति का कहना है,

“हम एक ऐसे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जहां तकनीक और कहानी कहने की कला सिर्फ साथ चल नहीं रहे, बल्कि साथ मिलकर नई दुनिया रच रहे हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भविष्य की फिल्म मेकिंग का संकेत है।”

वर्ल्ड बैंक का असली चेहरा: क्या ये दुनिया की सरकारें खरीद रहा है?..यह भी पढ़े

CM YOGI NEWS: सीएम ने लोगों से कहा, चिंता मत करिए, आपकी समस्या पर सुनिश्चित कराएंगे प्रभावी कार्रवाई

CM YOGI NEWS: गोरखपुर, 26 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़