IPL 2025 की निलामी के पहले लखनऊ में हुआ बड़ा बदलाव, इस दिग्गज भारतीय गेंदबाजी को बनाया मेंटर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Zaheer Khan

आईपीएल 2025 से पहले इस साल के अंत में मेगा नीलामी का आयोजन होगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ दिग्गज गेंदबाज की दो साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। टीम मैनेजमेंट बुधवार (आज) को इसकी आधिकारिका पुष्टि कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया – जहीर खान को टीम मेंटर नियुक्त किया गया है। आज इसकी घोषणा की जाएगी।

गंभीर संभाल चुके हैं यह जिम्मेदारी
जहीर से पहले गौतम गंभीर इस पद पर काबिज थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थामा और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। तब से लखनऊ सुपर जाएंट्स में मेंटर का पद खाली है। आगामी संस्करण से पहले दिग्गज गेंदबाज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

लखनऊ के गेंदबाजी कोच से मोर्कल ने दिया इस्तीफा
जहीर इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने क्रिकेट निदेशक के रूप में कार्य किया, उसके बाद उन्होंने वैश्विक विकास प्रमुख की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल के जाने के बाद लखनऊ के पास फिलहाल कोई गेंदबाजी कोच नहीं है। मोर्केल अब गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं।

इन टीमों के लिए खेल चुके जहीर
अपने कोचिंग करियर से पहले जहीर तीन आईपीएल टीमों – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 10 संस्करणों में जहीर ने इन टीमों के लिए 100 मैचों में भाग लिया जिसमें 7.58 की इकोनॉमी रेट के साथ 102 विकेट लिए। आखिरी बार आईपीएल में उन्हें 2017 में खेलते देखा गया था, तब वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान थे।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के