Agriculture Campaign Controversy : काँकेर के दसपुर में कार्यक्रम के दौरान गरमाया माहौल
Agriculture Campaign Controversy : छत्तीसगढ़ के काँकेर जिले के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को किसानों के सामने जमकर फटकार लगा दी।कार्यक्रम के दौरान सांसद किसानों से सीधा संवाद कर रहे थे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ले रहे थे।

Agriculture Campaign Controversy : योजनाओं की जानकारी न देने पर सांसद नाराज़
संवाद के दौरान सांसद ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लेकिन निरीक्षक इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे सांसद नाराज़ हो गए।मंच से ही माइक के माध्यम से उन्होंने कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है, यह गंभीर लापरवाही है। किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं।”
Agriculture Campaign Controversy : निरीक्षक कार्यक्रम छोड़कर चले गए
सांसद की फटकार के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक बिना जवाब दिए कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस पर सांसद ने और नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह कार्यक्रम छोड़कर जाना गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।
Agriculture Campaign Controversy : अन्य अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल
इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों का न होना और योजनाओं की जानकारी का अभाव किसानों के हितों को प्रभावित कर सकता है।
read more : Fraud Case Bhopal : फर्जीवाड़ा और आपराधिक मामलों में आरोपी वकील राजकुमार पांडे जेल भेजे गए

