प्रत्येक संभाग में लगेंगे कृषि मेले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agricultural fairs will be organized in every division: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। मध्यप्रदेश कृषि आधारित प्रदेश है, यहां कृषि विकास दर भी बहुत अच्छी है। इसी के दृष्टिगत औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन के साथ-साथ हम कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेले प्रत्येक संभाग में कृषि मेले लगाए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से होने वाले यह आयोजन उन्नत कृषि तकनीकों,खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों और कृषि में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होंगे। आगामी 3 मई को मंदसौर जिले में वृहद कृषि मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्नत कृषि यंत्र, बीजों के प्रकार, आधुनिकतम यंत्र, खेती की उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन होगा। किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती, हार्टिक्लचर, फ्लोरीक्लचर अर्थात् बागवानी, फलोद्यान जैसी गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसे आयोजनों से खाद्य पदार्थों की प्र-संस्करण इकाइयों और कृषि उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषि के अध्ययन के लिए कृषि विश्वविद्यालय के अतिरिक्त, शेष विश्वविद्यालयों में भी कृषि संकाय आरंभ करविद्यार्थियों के लिये अवसर उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए।

आज का राशिफल: 29 अप्रैल 2025 – सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार