आगरा: शादीशुदा मौसेरी साली से मिलने पहुंचे सिपाही की ग्रामीणों ने की पिटाई, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा पुलिस अविनाश

आगरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां नंदलालपुर गांव में एक पुलिसकर्मी को अपनी शादीशुदा मौसेरी साली से मिलने जाना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। मार खाने वाला कोई आम शख्स नहीं, बल्कि यूपी पुलिस का मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) निकला।

क्या है पूरा मामला?

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। मुख्य आरक्षी अविनाश, जो वर्तमान में अलीगढ़ जिले में तैनात हैं, आगरा के नंदलालपुर गांव पहुंचे थे। यहां उनकी मौसेरी साली अपने ससुराल में रहती है। बताया गया कि महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

अविनाश पर गांव में अक्सर आने-जाने के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अविनाश अक्सर उस महिला से मिलने गांव आता रहता था। इससे गांव में चर्चाओं का माहौल था। गुरुवार को जब वह महिला के घर पहुंचे, तो लोगों को शक हुआ। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और अविनाश को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने समझा चोर, जमकर की पिटाई

ग्रामीणों को जब पता चला कि कोई अनजान व्यक्ति महिला के घर में घुसा है, तो उन्होंने उसे चोर समझ लिया। बिना कुछ पूछे जमकर पिटाई कर दी। बाद में जब उसकी पहचान हुई तो सभी हैरान रह गए कि वह यूपी पुलिस का मुख्य आरक्षी है।

अविनाश ने बताई अपनी सफाई

अविनाश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मूल रूप से सेवला गांव का रहने वाला है और उस दिन अलीगढ़ से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मौसेरी साली का फोन आया, जिसमें महिला ने कहा कि उसके पास खर्च चलाने के पैसे नहीं हैं। आरोप है कि ससुराल वाले उसे पैसे तक नहीं दे रहे।

इसी वजह से वह गांव जाकर महिला को पैसे देने पहुंचा था, लेकिन ग्रामीणों ने बिना कुछ सुने उसे पीट दिया।

महिला के ससुराल वालों का आरोप – प्रेम प्रसंग है

वहीं, महिला के ससुराल वालों ने अविनाश और महिला के बीच प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अविनाश अक्सर गांव आता-जाता रहता है और दोनों के बीच नजदीकियां हैं। महिला की शादी को 15 साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

थाना खंदौली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस महिला से अविनाश मिलने गया था, वह उसकी मौसेरी साली है। महिला और उसके पति के बीच का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल, इस पूरी घटना को लेकर पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत देता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका