दवा व्यापारी ने दी एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश: आगरा में ड्रग विभाग और STF की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दवा व्यापारी ने दी एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश: आगरा में ड्रग विभाग और STF की बड़ी कार्रवाई

आगरा के दवा बाजार में शुक्रवार शाम ड्रग विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई और एक व्यापारी ने मामला दबाने के लिए एक करोड़ रुपये रिश्वत देने की कोशिश की।

ढाई करोड़ की दवाएं बरामद

  • गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और
  • मुबारक महल स्थित हेमा मेडिकल स्टोर

पर छापेमारी की गई।
जांच में ढाई करोड़ रुपये की दवाएं बरामद हुईं, जबकि इसके बदले व्यापारी के पास सिर्फ 10 लाख रुपये का बिल मिला।

बरामद दवाओं में शामिल हैं:

  • सनोफी कंपनी की एलेग्रा 125 (2 लाख 97 हजार टैबलेट)
  • जायडस, सनफार्मा, ग्लैनमार्क जैसी नामी कंपनियों के प्रोडक्ट

देर रात तक नोटों की गिनती

छापेमारी के दौरान व्यापारी हिमांशु अग्रवाल रुपयों से भरा बैग लेकर पहुंचा और विभाग को रिश्वत की पेशकश की। STF ने बैग को जब्त कर लिया और व्यापारी को हिरासत में ले लिया।
शनिवार सुबह तक नोट गिनती का सिलसिला चलता रहा।


जांच और कार्रवाई

  • ड्रग विभाग ने कानपुर नगर और बस्ती की तीन टीमों को जांच में लगाया।
  • संदिग्ध दवाओं के 14 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए।
  • कैंट रेलवे स्टेशन पर भी दवाओं की खेप जब्त की गई, जिसे उस्मानी नामक व्यक्ति भेज रहा था।
  • इनकम टैक्स और विजिलेंस को मामले की जानकारी दी गई।

कौन-कौन सी टीमें शामिल रहीं

इस कार्रवाई का नेतृत्व एडिशनल एसपी STF राकेश यादव ने किया। टीम में इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल अंकित गुप्ता, प्रशांत चौहान, अमित सिंह, दिनेश गौतम और कांस्टेबल हरपाल शामिल रहे।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी