पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह पर भी बनेगी बॉयोपिक, जानिए कौन निभाएगा मुख्य रोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
YUVRAJ_SINGH_

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह की जिंदगी को भी बड़े पर्दे में दिखाए जाने की तैयारी है। जी हां युवराज सिंह की बायोपिक का एलान किया गया है। सोशल मीडिया में टी- सीरीज ने इसकी जानकारी दी है। इनकी बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जाएगा। वहीं, भूषण कुमार और रवि भगचांदका मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे। इसके अलावा इस बायोपिक को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई।

कौन निभाएगा मुख्य रोल?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस बायोपिक में युवराज सिंह का रोल कौन निभाएगा। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन, युवराज सिंह की बायोपिक के लिए टाइगर श्रॉफ और सिध्दांत चतुर्वेदी का नाम सामने आ रहा है। एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा था कि अगर मेरी बायोपिक बनती है तो उसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को उनका किरदार निभाना चाहिए। इसके पहले सिध्दांत चतुर्वेदी क्रिकेट पर आधारित वेब-सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ में युवराज सिंह की भूमिका निभा चुके हैं।

ये हैं युवराज सिंह के रिकॉर्ड
युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के मारे। उन्होंने ये रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ बनाया। इस उपलब्धि के बाद, उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जो टी20 इंटरनेशनल में अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने कुल 148 रन बनाए और इस टूर्नामेंट में उनके 6 छक्के वाले ओवर को क्रिकेट के इतिहास में सबसे यादगार पलों में से एक माना जाता है।

ये है युवराज सिंह का करियर
2011 के वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 362 रन बनाए और 15 विकेट लिए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुना गया युवराज सिंह ने 304 वनडे मैच खेले और 8,701 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 150 रन है। युवराज सिंह ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 1,177 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 77* है। युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैच खेले और 1,900 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 169 रन है।आईपीएल की बात करें तो युवराज सिंह ने 132 आईपीएल मैच खेले और 2,750 से अधिक रन बनाए। इसमें उनके 13 अर्धशतक भी शामिल हैं।

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर पहुंचे रोहित शर्मा,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा,

Chanakya Niti: इन जगहों से दूर रहना ही है समझदारी, वरना हो सकता है नुकसान

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान नीति-निर्माता और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय