23 साल बाद सितंबर में खुले भदभदा डैम के गेट, भोपाल का बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल पर; कलियासोत डैम में भी बढ़ा जलस्तर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: शान और शहर की जीवनरेखा कहे जाने वाला बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल तक भर गया है। शनिवार सुबह 10:35 बजे तालाब का जलस्तर 1666.80 फीट तक पहुंचने के बाद भदभदा डैम के गेट खोले गए। गेट खोलने से पहले महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पूजा-अर्चना की और फिर सुरक्षा उपायों के बीच गेट का संचालन किया गया।

यह पिछले 23 साल में दूसरा मौका है जब सितंबर महीने में भदभदा डैम के गेट खोले गए। इससे पहले वर्ष 2003 में सितंबर में गेट खोले गए थे। पिछले साल भारी बारिश के कारण गेट 2 अगस्त को ही खोल दिए गए थे।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गेट खोलने से पहले साइरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस बल की तैनाती के साथ डैम परिसर में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। कंट्रोल रूम से अतिरिक्त जवान भी बुलाए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग गेट खुलते देखने के लिए परिवारों के साथ पहुंच रहे हैं।


कैसे बढ़ा तालाब का जलस्तर

कैचमेंट एरिया और सीहोर जिले में हुई लगातार बारिश के बाद शुक्रवार शाम तक बड़ा तालाब का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया था। रातभर बारिश जारी रहने के बाद शनिवार सुबह तक तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट हो गया। डैम से छोड़ा गया पानी सीधे कलियासोत डैम में जा रहा है, जिससे वहां भी गेट खोले जाने की संभावना है। वहीं, केरवा डैम का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।


इस बार अगस्त में बारिश कम रही

पिछले साल जुलाई-अगस्त में ही भोपाल के सभी बड़े डैम लबालब भर गए थे, लेकिन इस साल अगस्त में बारिश अपेक्षाकृत कम होने से डैम देर से भरे। यही कारण है कि भदभदा, कलियासोत, केरवा और कोलार डैम के गेट सितंबर तक बंद रहे।


डैम और जलस्तर की मौजूदा स्थिति

  • कोलार डैम: कुल क्षमता 1516.40 फीट, वर्तमान स्तर 1506.82 फीट। भोपाल के 40% क्षेत्रों को पानी यहीं से मिलता है।
  • केरवा डैम: कुल क्षमता 1673 फीट, वर्तमान स्तर 1666.60 फीट।
  • कलियासोत डैम: कुल क्षमता 1659.02 फीट, वर्तमान स्तर 1649.67 फीट।
  • बड़ा तालाब: फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट, वर्तमान में पूरी तरह भरा हुआ।

शहर की प्यास बुझाने वाला तालाब

बड़ा तालाब भोपाल का मुख्य जलस्रोत है, जो पुराने शहर, बैरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों की 3 लाख से अधिक आबादी को पानी उपलब्ध कराता है। यहां से हर दिन 25 मिलियन गैलन (MGD) पानी सप्लाई किया जाता है।

देशभर में SIR की तारीखों का ऐलान आज, पहले चरण में 5 राज्य शामिल

चुनाव आयोग आज पूरे देश में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) की तारीखों

मुंगेली जिले में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

Reporter: Suyash Pandey, Edit By: Mohit Jain मुंगेली,छत्तीसगढ़। जिले के खुड़िया वन

पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़े, FIR और जुर्माने के बाद भी नहीं रुकी लापरवाही

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, बावजूद इसके

रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति दोबारा स्थापित

Reporter: Pravins Manhar, Edit By; Mohit Jain कल असामाजिक तत्व ने छत्तीसगढ़

थामा का बॉक्स ऑफिस ट्रैक: वीकेंड का असर कम, अब वीकडेज पर नजरें टिकी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम

IND W vs BAN W: बारिश के कारण मैच रद्द, टीम इंडिया को चाहिए थे सिर्फ 126 रन

भारत बनाम बांग्लादेश महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का लीग स्टेज का

सिडनी को कहा अलविदा: रोहित शर्मा की पोस्ट ने फैंस की धड़कनें बढ़ाईं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित

एमपी में 20 जिलों में बारिश, श्योपुर में सबसे ज्यादा: अगले 3 दिन भी बरसात का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश, श्योपुर में सबसे ज्यादा रविवार

आगरा: देवीराम की मिठाई में निकले कीड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भाई दूज के मौके पर आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित प्रतिष्ठित देवीराम

झारखंड की टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

झारखंड से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। घाटशिला के किसान

छत्तीसगढ़ टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव से पहले राजधानी रायपुर में माहौल गरम है। महतारी

मध्य प्रदेश टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

मध्य प्रदेश से आज कई बड़ी और अहम खबरें सामने आई हैं।

Stocks To Buy: आज किन शेयरों में दिख रही मजबूत तेजी, कहां मिलेगा फायदा, पढ़ें पूरी खबर

बीते शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 344

27 अक्टूबर 2025 का राशिफल : जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा जबकि कुछ

बहराइच: 6 बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर की पति की नृशंस हत्या, दोनों गिरफ्तार

रिपोर्ट: शबीहुल हसनैन, एडिट- विजय नंदन बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी सफलता: सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर सुनील सरधनिया गिरफ्तार

संवाददाता: अनुज पांचाल गुरुग्राम: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कुख्यात गैंगस्टर

पुस्तकीय ज्ञान के साथ समसामयिक जानकारी जरूरी : राज्यपाल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान

मऊगंज हाईवे पर अपहरण और मारपीट, 12 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी

Report: Abhay Mishra मऊगंज: नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी

ग्वालियर: व्यापमं घोटाले का फरार सॉल्वर 6 साल बाद गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva ग्वालियर: सीबीआई ने शनिवार को व्यापमं घोटाले के फरार

एशियाई खेलों की खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या

रिपोर्ट, शाहिद खान देवास: अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (उम्र 28) ने

कर्नाटक में मंत्रिमंडल फेरबदल पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान

BY: Yoganand Shrivastva बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है

मानसून में सामान्य से 8% अधिक बारिश, दिसंबर तक जारी रहने की संभावना

BY: Yoganand Shrivastva इस साल मानसून सामान्य से लगभग आठ प्रतिशत अधिक