Accident NH-227: तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग किया जाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Accident NH-227

Report by: Sanjeet Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Accident NH-227: शिवहर–मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-227) पर श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर–पहाड़पुर टर्निंग पॉइंट के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय राजमंगल ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पहाड़पुर वार्ड-12 के निवासी थे और कभी-कभी सैलून में काम कर जीविकोपार्जन करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Accident NH-227: आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर NH-227 जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Accident NH-227: खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा को लेकर रोष

Accident NH-227

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहांगीरपुर–पहाड़पुर टर्निंग पॉइंट पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और बार-बार दुर्घटनाएं होती रहती हैं, बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया।

Accident NH-227: पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Accident NH-227: बोलेरो चालक की तलाश शुरू

पुलिस ने अज्ञात बोलेरो वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also: Siwan: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक का अपमान, ग्रामीणों ने उतारे कपड़े

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,