,

AAP नेता आतिशी की सुरक्षा में कटौती, अब मिलेगी ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा: गृह मंत्रालय का निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब तक उन्हें जो ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, उसे घटाकर ‘वाई’ श्रेणी कर दिया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं

सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद लिया गया फैसला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतिशी की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया। समीक्षा में पाया गया कि आतिशी को वर्तमान समय में किसी विशेष या नए खतरे का सामना नहीं है, जिस कारण उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की उच्च सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है।

Y कैटेगरी में मिलेंगी सीमित सुविधाएं

‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा के तहत आतिशी को अब करीब 12 सुरक्षाकर्मी, जिनमें दिल्ली पुलिस के दो कमांडो शामिल होंगे, सुरक्षा देंगे। वहीं, ‘जेड’ श्रेणी में मिलने वाली कुछ विशेष सुविधाएं अब हटा ली जाएंगी, जैसे कि पायलट वाहन और बड़ा काफिला जो उन्हें बतौर मंत्री प्राप्त था।

दिल्ली पुलिस ने मांगी थी राय

सूत्रों के मुताबिक, यह निर्देश तब जारी किया गया जब दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने गृह मंत्रालय से आतिशी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मार्गदर्शन मांगा था। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर भी विचार हुआ था, हालांकि उन्हें फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा जारी रहेगी।

अन्य नेताओं की सुरक्षा भी समीक्षा के दायरे में

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में मनीष सिसोदिया, आप विधायक अजय दत्त और दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गोयल को दी जा रही वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाने का प्रस्ताव भी दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को भेजा था।

आंध्र IPS अधिकारी की गिरफ्तारी: कदंबरी जेठवानी उत्पीड़न मामले में सियासी साजिश?..यह भी पढ़े

24 अप्रैल 2025: विस्तृत दैनिक राशिफल

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में