हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कुरुक्षेत्र : युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार उसकी बॉडी मंगवाने के लिए प्रशासन और सरकार से मांग कर रहा है। परिजनों को बेटे के फंदा लगाकर सुसाइड करने की  खबर मिली थी, मगर परिजन सुसाइड करने की बात से साफ इनकार कर रहे हैं।पिहोवा की पूजा कॉलोनी का रहने वाला सुशील कुमार (28) पिछले साल 8 जनवरी को पेरिस (फ्रांस) गया था। 2 सप्ताह पहले ही 8 फरवरी को सुशील की उसके भाई सौरव से बातचीत हुई थी। 11 फरवरी को अपने बड़े भाई संदीप के जन्मदिन की स्टोरी अपनी फेसबुक पर शेयर की थी। उसके बाद सुशील का फोन बंद हो गया। परिजन उसे कॉल करते रहे, मगर उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक ने दी सूचना सौरव के मुताबिक, सुशील से बात नहीं हुई तो उसने उसके रूममेट के साथ बातचीत करने की कोशिश भी की। तब 15 फरवरी को मकान मालिक ने उसके भाई के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना दी। उनको मकान मालिक की बात पर विश्वास नहीं है, क्योंकि 8 फरवरी को सुशील उनके साथ नॉर्मल बातचीत कर रहा था। 11 फरवरी को उसने फेसबुक पर भाई के जन्मदिन की स्टोरी शेयर की।नहीं दिए कोई प्रूफ सौरव के मुताबिक, उसका भाई सुसाइड क्यों ही करेगा। उधर, मकान मालिक ने उनको भाई के सुसाइड करने का कोई प्रूफ भी नहीं भेजा। अब मकान मालिक उनके साथ बातचीत करने में आनाकानी कर रहा है। कई बार मकान मालिक को फोन भी किया, मगर मकान मालिक उनका फोन ही नहीं उठा रहा है। मकान मालिक मॉरीशस का रहने वाला है।रूममेट भी चले गए   सौरव ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले उसके भाई के साथ रह रहे पंजाब के तीन लड़कों में से 2 पंजाब वापस आ गए, जबकि तीसरा युवक 2 फरवरी को पोलैंड चला गया। उस युवक के पोलैंड में फिंगर होने थे। उनके जाने के बाद उसका भाई रूम पर अकेला था। उसने उन युवकों के साथ भी बातचीत करने की कोशिश की, मगर उनको भी घटना के बारे में कुछ पता नहीं है।पाकिस्तानी के पास करता था काम सुशील पेरिस में कपड़े के शोरूम पर काम करता था। यह शोरूम किसी पाकिस्तानी है। उसने पाकिस्तानी से बातचीत की थी। उसने भी सुशील के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। वे बार-बार उस पाकिस्तानी को भी कॉल कर रहे हैं, मगर पाकिस्तानी भी उनका फोन नहीं उठा रहा है। रिटायरमेंट के पैसे से भेजा था फ्रांस सुशील के पिता जगदीश चंद रोडवेज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहे हैं। विभाग से रिटायर होने के बाद मिले पैसे और कर्ज लेकर उन्होंने सुशील को फ्रांस भेजा था। सुशील के सहारे पर उनका घर-परिवार का गुजारा हो रहा था। सुशील की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट छा गया है।कैसे मंगवाए बेटे की बॉडी जगदीश चंद के मुताबिक, सुशील की बॉडी मंगवाने के लिए 20-22 लाख रुपए का खर्च आएगा। उनके पास इतनी पैसे की गुंजाइश ही नहीं है। वे खुद हार्ट पेशेंट है। करीब 5 महीने पहले ही उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। हालांकि पंजाब के जालंधर के इकबाल सिंह भट्टी ने बॉडी भेजने में मदद करने का आश्वासन दिया है।

अंबिकापुर: केंद्रीय जेल में बंद कैदियों को शाही स्नान करने का मिला मौका….यह भी पढ़े

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा