ग्वालियर में पिकनिक पर गया युवक झरने में फिसलकर मौत का शिकार, सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र स्थित नलकेश्वर महादेव के झरने पर पिकनिक मनाने गया एक युवक सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से कुंड में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ, जब युवक अपने तीन दोस्तों के साथ झरने के पास मौज-मस्ती कर रहा था।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय शाहिद खान, निवासी गुढ़ा गुढ़ी का नाका, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई सद्दाम और दोस्तों साहिल व अल्ताफ के साथ नलकेश्वर घूमने गया था।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, चारों युवक झरने के पास नहाने और वीडियो बनाने में व्यस्त थे। इसी दौरान शाहिद सेल्फी ले रहा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर कुंड में बनी एक पत्थर की चट्टान पर सिर के बल गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई

शाहिद के दोस्तों ने गिरने की आवाज सुनते ही उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

सूचना मिलने पर तिघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शाहिद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है

मोबाइल फोन से मिल सकता है सुराग

हादसे के वक्त शाहिद सेल्फी ले रहा था, उसका मोबाइल भी गिर गया। पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है, ताकि पता चल सके कि दुर्घटना के कोई वीडियो फुटेज मौजूद हैं या नहीं। साथ ही मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है कि वे शाहिद से कितनी दूरी पर थे और हादसा कैसे हुआ।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

नलकेश्वर झरना गर्मी और बरसात के मौसम में युवाओं के लिए लोकप्रिय पिकनिक स्थल बन गया है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना