इंदौर में युवक की आत्महत्या मामले में महिला पर सूदखोरी का केस दर्ज, वॉइस रिकॉर्डिंग से खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: एक युवक की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने जांच के आधार पर एक महिला के खिलाफ सूदखोरी और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मृतक ऋतिक फुल्गर, निवासी निहालपुरा मुंडी, पर 50 हजार रुपए उधार देने वाली महिला किरण यादव द्वारा 5 लाख 50 हजार रुपए की वापसी की मांग कर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते युवक ने 25 अक्टूबर को फांसी लगाकर जान दे दी। टीआई अनिल गुप्ता के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किरण यादव ने 15 प्रतिशत ब्याज पर ऋतिक को 50 हजार रुपए दिए थे। इसके बदले वह कई गुना ज्यादा राशि की मांग कर रही थी और फोन पर उसे धमकाती भी थी।

कॉल रिकॉर्डिंग ने खोली पोल

घटना की जानकारी सबसे पहले बिल्डिंग के चौकीदार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ऋतिक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। तलाशी के दौरान उसके कपड़ों से मिला मोबाइल इस केस की अहम कड़ी बना। मोबाइल में महिला और युवक के बीच कई बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें स्पष्ट तौर पर महिला द्वारा धमकियां देने की बात सामने आई। पुलिस ने इन सबूतों के आधार पर किरण यादव के खिलाफ सूदखोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना