Report: ViShnu Goutam
दुर्ग : चाकूबाजी के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश निर्मलकार को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। आरोपी अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में किसी और व्यक्ति पर हमला करना चाहता था, लेकिन चेहरे पर कपड़ा बंधा होने की वजह से उसने गलती से एक दूसरे व्यक्ति को चाकू मार दिया।
पीड़ित बलौदा बाजार से दुर्ग एक शादी में शामिल होने आया था। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
चार दिनों तक फरार रहने के बाद आरोपी को एक फॉर्महाउस से दबोचा गया। पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





