हजारीबाग जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A prisoner serving life sentence in Hazaribagh jail died during treatment.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 63 वर्षीय कैदी की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के हारम गांव निवासी खेमलाल महतो (पिता – चेतलाल महतो) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार खेमलाल महतो हत्या के आरोप में 1995-96 के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि मृतक की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी और वह लगातार जेल अस्पताल में भर्ती थे।

शनिवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक और बिगड़ गई, जिस पर उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सह सदर अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शाम को उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।

जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी की बीमारी और लगातार खराब स्वास्थ्य को देखते हुए समय-समय पर उनका इलाज कराया जाता रहा था, लेकिन शनिवार को स्थिति गंभीर होने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को