लहार में स्थापित होगा नया औद्योगिक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
A new industrial center will be established in Lahar: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार में नया औद्योगिक केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मछण्ड और असवार क्षेत्र को नगर परिषद बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान और कृषि हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। किसान को फसलों का उचित दाम मिले और फसल बर्बाद न हो, इसके लिए प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को भिंड जिले के लहार में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भिंड के युवाओं का पराक्रम सराहनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य की गाथा लिखी है। भिंड के घर-घर से निकले जवान मां भारती की रक्षा में सीमाओं पर तैनात हैं। चंबल की धरती के सपूत लंबे समय से बॉर्डर पर दुश्मन का खात्मा करते आ रहे हैं। लहार का गौरवशाली अतीत महाभारत काल से भी जुड़ता है। ऐसा माना जाता है कि लहार में ही पांडवों के खिलाफ षड्यंत्र रचते हुए लाक्षागृह बनवाया गया था। भिंड वो धरती है, जहां कभी किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता है। वो दिन लद गए जब चंबल क्षेत्र में दस्युओं का डर दिखाकर लोगों पर अत्याचार होते थे। अब भिंड की जनता ने परिवर्तन का रास्ता चुना है। मध्यप्रदेश सरकार चंबल क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। यहां जनता का प्रेम और आत्मीयता से मन भाव-विभोर है।

आलमपुर कॉलेज का नामकरण लोकमाता देवी अहिल्याबाई के नाम पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का 300वां जयंती वर्ष चल रहा है। भिंड जिले के आलमपुर का कॉलेज अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड में विकास को गति प्रदान करते हुए 117 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का सिंचित क्षेत्र वर्तमान में 55 लाख हेक्टेयर है, इसे निकट भविष्य में 100 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएंगे। सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए नदी जोड़ो परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। राजस्थान के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना को 40 साल बाद मंजूरी मिली है। लगभग 70 हजार करोड़ की लागत से इस परियोजना का कार्य जारी है। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करते हुए केंद्र सरकार की सहायता से केन-बेतवा लिंक परियोजना की नींव रखी गई है। बुंदेलखंड के कई जिले इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान की समृद्धि और जीवन सरल बनाने के लिए 5 रुपए में स्थायी बिजली कनेक्शन और 30 लाख सोलर पंप प्रदान करने की शुरुआत की गई है। किसानों को सिर्फ 10 प्रतिशत कीमत पर सोलर पंप मिल रहे हैं। किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। हर महीने माताओं-बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि भी मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनेक जनहितैषी निर्णय लिए हैं। इनमें राहवीर योजना शामिल है। अब सड़क हादसों के घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश में गंभीर बीमारियों के पीड़ितों को एयर एम्बुलेंस का लाभ दिया जा रहा है। अब गरीब के परिवार के किसी व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो जाए तो सरकार ने पार्थिव शरीर घर पहुंचाने के लिए नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किये। ।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। लहार विधायक श्री अमरीश शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य एवं पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

भोपाल: पीएम मोदी का नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम भोपाल: ऑपरेशन

भोपाल: पीएम मोदी का नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम भोपाल: ऑपरेशन

दुबई में शाहिद आफरीदी का स्वागत बना विवाद का कारण, केरल कम्युनिटी CUBAA ने मांगी माफी

BY: Yoganand Shrivastva तिरुवनंतपुरम – दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान

चीन रोक सकता है ब्रह्मपुत्र का बहाव, भारत के लिए बढ़ा जल संकट का खतरा: विशेषज्ञों की चेतावनी

चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपरी हिस्से में एक विशाल जलविद्युत परियोजना

ग्वाटेमाला में मिला 3,000 साल पुराना माया सभ्यता का शहर: प्राचीन इतिहास से जुड़ी एक अनोखी खोज

ग्वाटेमाला के घने जंगलों में पुरातत्वविदों ने हाल ही में माया सभ्यता

ग्वालियर की आदर्श गौशाला: गोबर से बायो-CNG बनाकर रोज़ कमा रही ₹1 लाख

ग्वालियर: मध्य प्रदेश गायों की सेवा और संरक्षण के क्षेत्र में ग्वालियर

भारत-पाक तनाव पर ट्रंप की बड़ी बात: “परमाणु युद्ध को रोका”

BY: Yoganand Shrivastva वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक

अब हम घर में घुसकर मारेंगे: पीएम मोदी का पाकिस्तान और आतंकवाद पर सख्त संदेश | भोपाल रैली की प्रमुख बातें

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित महिला सम्मेलन के मंच से

तालिबान और पाक सेना आमने-सामने: बहराम चह फिर बना संघर्ष का मैदान

by: vijay nandan अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव

इजरायली सेना ने लताकिया में हथियार डिपो पर हमला किया: जानिए पूरी खबर

इजरायली सेना (IDF) ने हाल ही में सीरिया के तटीय शहर लताकिया

कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर बयान से विवाद: KFCC ने दी ‘ठग लाइफ’ पर बैन की चेतावनी

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेता कमल हासन एक बार

पतंजलि आयुर्वेद पर केंद्र सरकार की जांच: जानिए क्या है मामला

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद इन दिनों चर्चा में

भोपाल में पीएम मोदी: महिला सशक्तिकरण और विकास की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई

“सिर्फ भारत नहीं बदला, रणनीति भी बदल गई है” – जनरल चौहान का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

BY: Yoganand Shrivastva सिंगापुर में चल रहे 22वें शांग्री-ला डायलॉग के दौरान

CCSU हॉस्टल मामला: मेरठ यूनिवर्सिटी में छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल, वार्डन सस्पेंड

मेरठ के नामी विश्वविद्यालय में उथल-पुथल उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी: 4 KM की एलिवेटेड रोड से जाम से राहत

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी

भारत में Google Store लॉन्च: Pixel 9 पर ₹35,000 छूट

गूगल ने भारत में अपना ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर दिया है,

2025 कावासाकी निंजा 300 लॉन्च: भारत की सबसे सस्ती पेरलल-ट्विन फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक

अगर आप एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड, स्टाइलिश और किफायती स्पोर्ट्स बाइक की तलाश

DGCA का आदेश: इंडिगो को तुर्किश एयरलाइंस से विमान लीज़ खत्म करनी होगी

भारत-तुर्की के बीच बढ़ती कूटनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश

व्लादिमीर पुतिन ने शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से की मुलाकात: दिया खास सम्मान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे