Report: Ram yadav
कोतवाली पुलिस ने नीमताल क्षेत्र के पास अवैध शराब की तस्करी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमराज और नरेंद्र बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने नरेंद्र बाबा के बेटे, पृथ्वी सिंह राजपूत को भी हिरासत में लिया है। टीम के अनुसार तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली, जिसे बिना अनुमति के अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।





