बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 9 की मौत कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A horrific road accident occurred in Gondia, Maharashtra on Friday

महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पलट जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए परिवहन प्रशासन को आदेश है।

गोंदिया को हमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के नजदीक बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया। यह महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम की बस है। बस पलटने से इससे दबकर यात्रियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 नवंबर को दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुई है।

बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस

भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही शिवशाही बस के सामने अचानक बाइक आ गई। बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मारी, जिससे तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मौके से फरार हुआ ड्राइवर

चश्मदीदों के मुताबिक बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस विभाग और पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को निकाल कर इलाज के लिए गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त की संवेदना

इस घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि, गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मृत्यु हो गई। मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का अगर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना भी पड़े तो उन्हें तुरंत ऐसा करने का निर्देश दिया गया है। मैंने गोंदिया के कलेक्टर से भी कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें नागपुर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करें।

बेंगलुरू पावर कट 18 फरवरी 2025: BESCOM ने 42 क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा के रेत खदानों में एनजीटी नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक