Report: Punit sen
अनूपपुर। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, नगर निरीक्षक विकास सिंह, तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू सहित नगर के गणमान्य नागरिक और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके योगदान और आदिवासी समाज के उत्थान के बारे में वक्ताओं ने प्रकाश डाला। नगर पालिका द्वारा सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने और जनभागीदारी को मजबूत करने की अपील भी की गई।





