,

खड़ी बस को डंपर ने टक्कर मारी, बस पलटी, 32 घायल

स्टेट हाइवे पर बड़ा हादसा ,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

बैतूल: स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया सड़क पर खड़ी बस को डंपर ने टक्कर मार दी जिसके कारण बस पलट गई और उसमें सवार यात्री घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के खमालपुर गांव में बैतूल से सारणी जा रही प्रतीक्षा बस यात्रियों को उतारने के लिए खड़ी हुई थी वहीं घोड़ाडोंगरी तरफ से आ रहे डंपर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी , जिसके कारण बस पलट गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी मौके पर पहुंचे इसके अलावा एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल आए 29 घायलों का उपचार चल रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, बैतूल एसडीएम राजीव कहार सहित पुलिस के अधिकारी और राजस्व अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से चर्चा की । पुलिस घटना की जांच कर रही है।

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?….यह भी पढ़े

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…