,

एकता कपूर और उनकी मां शोभा पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, वेब सीरीज गंदी बात से जुड़ा है मामला

Ekta Kapoor

निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के एपिसोड 6 में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अनुचित दृश्य दिखाने के आरोप में उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं।

ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा ये वीडियो
मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर वेब सीरीज गंदी बात के सीजन 6 से जुड़ा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड, एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295-ए, आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की धारा 13 और 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में लिखा है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाए गए थे। हालांकि, यह विवादित एपिसोड फिलहाल इस ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

यूनिफॉर्म पहने एक्टर्स को अश्लील हरकतें करते देखा गया
शिकायतकर्ता के मुताबिक, नाबालिग लड़की को अश्लील फ़िल्में बनाते हुए और अश्लील संवाद करते हुए दिखाया गया। वेब सीरीज में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक्टर्स को भी अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है, जिससे बच्चों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसके बाद एकता की ड्रामा फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2, 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई
थी। जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। बता दें अभी तक इस पर एकता कपूर या उनकी मां का कोई बयान नहीं आया।
और क्या हैं शिकायत
शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस वेब सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरूषों और संतों का अपमान किया गया। इससे शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठोस पहुंची। बतातें चलें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड़ करना गुनाह है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…