,

थाना मांधाता पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजें

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Lalit Dubye

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत लगभग ₹8.50 लाख है, बरामद की हैं।

फरियादी विकास पंवार और गजेश प्रजापति की मोटरसाइकिल चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ गोलू नाथ (हरदा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल, खंडवा, खरगोन, हरदा, बैतूल और महाराष्ट्र में मोटरसाइकिलें चोरी कर अपने साथियों रिजवान खान (खंडवा), शेख इरफान और शेख शफाकत (महाराष्ट्र) को बेचता था।

थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में गठित टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक लखन डावर, राजू पाटिल व पुलिस बल की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक मनोज राय और एएसपी राजेश रघुवंशी के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति