,

कांग्रेस की दुष्ट सरकार होती तो न आशा दीदी का 3500 होता और न लाड़ली बहना के पैसे आतेः ज्योतिरादित्य सिंधिया

- Advertisement -
Ad imageAd image
कांग्रेस की दुष्ट सरकार होती तो न आशा दीदी का 3500 होता और न लाड़ली बहना के पैसे आतेः ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अशोकनगर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की “दुष्ट सरकार” होती तो न तो आशा दीदी को 3500 रुपए मिलते और न ही लाड़ली बहनों के खातों में पैसे आते।

कांग्रेस पर सीधा हमला

सिंधिया ने कहा कि बीजेपी सरकार ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब गरीब, महिला और कार्यकर्ता वर्ग की अनदेखी की जाती थी।

“कांग्रेस की दुष्ट सरकार होती तो न आशा दीदी का 3500 होता, न लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आते,” ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जारी की लाड़ली बहनों की 29वीं किस्त

गौरतलब है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए 1541 करोड़ रुपए की 29वीं किस्त जारी की। इस अवसर को सिंधिया ने “दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का उपहार” बताया।


यह खबर भी पढ़ें: लाडली बहना योजना: आज खाते में क‍ितने बजे आएगी लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त, जानें पूरी खबर


सिंधिया के इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस की “दुष्ट सरकार” कहकर हमला बोलने वाले सिंधिया के इस वक्तव्य को राजनीतिक विश्लेषक आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों