अवैध नशीले पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लोहसिंघना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rupesh kumar das

हजारीबाग: पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर लोहसिंघना थाना क्षेत्र के जेल रोड, बाल सम्प्रेक्षण गृह पानी टंकी के पास छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी अवैध नशीला पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग श्री अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो व्यक्तियों — नियाजुद्दीन उर्फ नियाज अंसारी (47 वर्ष), पिता मो. शरीफ, तथा मो. मुस्ताक (39 वर्ष), पिता मो. सुलेमान टेलर, दोनों निवासी मंडईकला, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग — को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 14 बोतल कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (Onerex) तथा 500 पीस पेंटाजोसिन इंजेक्शन IP 30/ML (Tazowin) बरामद किए। इस संबंध में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 151/25, दिनांक 10.10.25, धारा 27(बी)(ii) Drugs and Cosmetics Act, 1940 तथा धारा 22(सी) NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार नियाजुद्दीन का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह पूर्व में सदर, लोहसिंघना तथा कटकमसांडी थाना क्षेत्रों में दर्ज कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है, जिनमें हत्या के प्रयास, चोरी, मादक पदार्थ तस्करी एवं ड्रग्स एक्ट से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। वहीं दूसरा आरोपी मो. मुस्ताक भी पूर्व में NDPS एक्ट तथा मारपीट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री अमित आनंद, लोहसिंघना थाना प्रभारी पु.अ.नि. निशांत केरकेट्टा, पु.अ.नि. पिंटू कुमार, स.अ.नि. अरविन्द कुमार मिश्रा तथा लोहसिंघना थाना के सशस्त्र बल एवं अंगरक्षक शामिल थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि वे नशीले पदार्थों की आपूर्ति कहां से प्राप्त करते थे और किन लोगों को बेचते थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे