जहरीला कफ सिरप कांड: श्रीसन फार्मा के डायरेक्टर जी. रंगनाथन गिरफ्तार, एमपी SIT ने चेन्नई से पकड़ा; अब तक 24 बच्चों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश : बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। श्रीसन फार्मा कंपनी के डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन को मध्य प्रदेश की विशेष जांच टीम (SIT) ने बुधवार देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कार्रवाई के दौरान कंपनी से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, दवाओं के नमूने और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं।

रंगनाथन पर पहले से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा था। SIT ने चेन्नई-बेंगलुरु हाइवे पर स्थित उसके 2,000 वर्ग फुट के अपार्टमेंट को सील कर दिया, जबकि कोडम्बक्कम स्थित कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस बंद पाया गया। छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे के अनुसार, आरोपी को चेन्नई कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगा जाएगा, जिसके बाद उसे छिंदवाड़ा लाया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई संभव

इस मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है। अधिवक्ता विशाल तिवारी की याचिका में मांग की गई है कि जांच सीबीआई या विशेषज्ञ समिति के माध्यम से कराई जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल हो सके।

अब तक 24 मासूमों की जान गई

कफ सिरप पीने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 24 तक पहुंच गया है। बुधवार रात छिंदवाड़ा जिले की उमरेठ तहसील के पचधार गांव के तीन वर्षीय मयंक सूर्यवंशी ने नागपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 25 सितंबर से इलाजरत था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव नागपुर जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नागपुर जाएंगे, जहां वे अस्पतालों में भर्ती चारों बच्चों का हाल जानेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इनमें गार्विक पवार, अंबिका विश्वकर्मा, कुणाल यदुवंशी और हर्ष यदुवंशी का इलाज नागपुर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सभी बच्चों का इलाज सरकार के खर्च पर होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

छिंदवाड़ा महापौर ने जन्मदिन रद्द किया

घटना से दुखी होकर छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके ने घोषणा की है कि वे 10 अक्टूबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि केक, बुके और उपहारों पर खर्च होने वाली राशि पीड़ित परिवारों की मदद में दी जाए। इसके लिए महापौर निवास पर एक सहयोग बॉक्स लगाया जाएगा।

जांच में बड़ा खुलासा: बिना बिल खरीदा गया जहरीला केमिकल

तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि श्रीसन फार्मा ने कोल्ड्रिफ सिरप बनाने में नॉन-फार्मास्यूटिकल ग्रेड प्रोपलीन ग्लायकॉल का इस्तेमाल किया था, जो दवा निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। कंपनी के पास केमिकल की खरीद का कोई बिल या एंट्री रिकॉर्ड नहीं मिला। कंपनी के मालिक ने जांच के दौरान मौखिक रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने दो बार में 50-50 किलो प्रोपलीन ग्लायकॉल खरीदा था — यानी कुल 100 किलो जहरीला केमिकल, जिसका भुगतान कभी कैश तो कभी गूगल पे के माध्यम से किया गया।

486 गुना अधिक जहरीले तत्व मिले

लैब रिपोर्ट में सामने आया कि सिरप में डाईएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लायकॉल (EG) जैसे जहरीले तत्वों की मात्रा स्वीकृत सीमा से 486 गुना ज्यादा थी। एक विशेषज्ञ के अनुसार, यह स्तर न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़े जानवरों तक के लिए घातक है, क्योंकि यह किडनी और दिमाग को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।

दस्तावेज छिपाने की कोशिश

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि कंपनी ने जांच से पहले स्टॉक खत्म कर दस्तावेज छिपाने की कोशिश की थी। निरीक्षण के दौरान कंपनी के पास प्रोपलीन ग्लायकॉल का कोई स्टॉक नहीं था। तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल अथॉरिटी ने कहा कि यह जांच जन सुरक्षा के हित में आवश्यक थी, क्योंकि इस तरह के घटिया केमिकल से बनी दवाएं बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। इस घटना ने पूरे देश में दवा निर्माण की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें SIT और सुप्रीम कोर्ट की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime