,

भोपाल में पिता ने लगाई फांसी: शराब पीने पर बेटे की टोकाटोकी से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: कोलार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब पीने की आदत से परेशान बेटे ने जब अपने पिता को समझाने की कोशिश की, तो विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


बेटे की समझाइश पर पिता भड़क उठे

जानकारी के अनुसार, मृतक शिवराम घाड़गे (50) कान्हाकुंज इलाके में रहते थे और फर्नीचर की दुकान में काम करते थे। इसके अलावा वे कॉलोनी में चौकीदारी भी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

दो दिन पहले उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ रिश्तेदार के घर खंडवा गई हुई थी, जिससे घर पर केवल शिवराम और उनका बेटा ही मौजूद थे।


रोजाना शराब पीकर लौटते थे घर

परिवार के लोगों के अनुसार, शिवराम को शराब पीने की लत थी और वे लगभग हर दिन नशे में घर लौटते थे। मंगलवार की रात भी वे शराब पीकर घर आए। बेटे ने जब उन्हें शराब छोड़ने की सलाह दी, तो वे भड़क उठे और अपशब्द कहने लगे।


गुस्से में घर छोड़कर चला गया बेटा

झगड़ा बढ़ने पर बेटा नाराज होकर घर से बाहर चला गया। करीब रात 11:30 बजे जब वह वापस लौटा, तो उसने देखा कि पिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटे ने तुरंत पिता को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस जांच में जुटी

कोलार थाने के एसआई जोगेंद्र नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता और बेटे के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…